Motapa Kaise Kam Kare | वजन घटाने (मोटापा कम) करने के नुस्खे

अच्छा खाना और लजीज खाना आखिर किसको पसंद नहीं है। जब व्यक्ति यह खाना शुरू कर देता है तो उसको उन चीजों की आदत हो जाती है। आप यह जानते होंगे की आज अस्वस्थ जीवन शैली से कई बीमारियां  उत्त्पन हो रही है जिसमे से मोटापा इन में से एक है। यह बीमारी पूरी दुनिया में महामारी की तरह फैल रही है।  भारत में भी न जाने कितने इस मोटापे से पीड़ित है। मोटापे के कारण शरीर में कई समस्याएँ  होने लगी।  जब परेशानिया बढ़ने लगी तो लोगो ने वजन घटाने (मोटापा कम) करने के नुस्खे (motapa kaise kam kare) इसके उपाय ढूंढने लगे। कई बार सही जानकारी नहीं मिल पाने के कारण लोग अपना वजन कम नहीं कर पाते

Motapa Kaise Kam Kare


मोटापा कैसे कम करे (Motapa Kaise Kam Kare) 

15 - 20 दिन में घर बैठे अपने पैट और कमर की चर्बी को कैसे कम कर सकते है इन दिनों आप अपना वजन तेजी के साथ काम कर सकते है इसके साथ इस नुस्के की यह खास बात है कि इससे आपका पेट अच्छे से साफ होगा। हम बहार का खाना खाते है उससे भी हमारा पेट साफ नहीं होता और जब घर का खाना खाते है तो कई बार तब भी हमारा पेट अच्छे से साफ नहीं होता यह दिक्कत अक्सर सभी के साथ होती है। आम तौर पर घर का खाना कई बार बहुत ज्यादा ऑइली और स्पाइसी होता है और उसमे मैदे की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है जो की मोटापा भड़ाने का मुख्य कारण होता है। आपने देखा होगा की पहले का खाना बहुत ज्यादा हल्का होता था उस समय हम दलीय, खिचड़ी, सादा दाल चावल, या रोटी खाते थे उस समय पर हमारा पाचन भी अच्छे से होता था। किस तरह से आप तेजी के साथ आप अपना वजन को कम करेंगे आईये जानते है लगातार आपको यह नुस्का 15 - 20 दिन या अगर ज्यादा चाहे तो 1 महीना भी ले सकते है उससे आपको काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। तो किस तरह से आप घर बैठे इस नुस्खे को बना सकते हैं आइए जानते हैं इसके लिए आपको कुछ चीजें चाहिए जो कि आपको आसानी से आपके रसोईघर में मिल सकती है अगर नहीं है तो आप उनको बाजार से आराम से खरीद सकते हैं :

  1. अलसी          -           50 ग्राम
  2. सॉफ            -            50 ग्राम
  3. अजवायन     -          25 ग्राम
  4. जीरा            -           25 ग्राम
  5. हरड़            -            25 ग्राम

मार्किट में आपको दो प्रकार ही हरड़ मिलेगी आपको उसमे से छोटी वाली हरड़ लेनी है

Read More.......

Motapa Kaise Kam Kare


पाउडर बनाने के तरिके :

1. सबसे पहले आपको सभी चीजों को अलग - अलग से तवे या पेन में भून लेना है।
2. भुनने के लिए तेल का उपयोग न करे और इनको धीमी आंच में भुने।
3. उसके बाद सभी को एक साथ मिक्सी के जार में पीस लेना है और उसका पाउडर बना देंगे।
4. ठंडा होने के बाद ढक कर रखे।

उपयोग करने का तरीका :

आपको जल्दी खाना खा लेना है। 1 गिलास गरम पानी में आपको 15 - 20 दिनो तक रोजाना 1 चमच रात को खाना खाने के 1 घंटे बाद घोलकर पी लेना है।

क्या करे और क्या न करे ?
आपको सबसे पहले इन बातो का विशेष ध्यान रखना है जो आपको निचे बताई गई है :
1. ऑइली और स्पाइसई खाना नहीं खाना है।
2. सादा भोजन खाने का प्रयास करे जैसे दाल, चावल, दलिया, आदि जैसा हल्का भोजन करे।
3. हो सके तो आप जहां 4 से 5 रोटी खाते हो वहा 3 - 4 खाये अपनी डायट को कंट्रोल करे।
4. जरुरत से ज्यादा भोजन न करे और दिन में अगर आप 3 टाइम भोजन करते हो तो 2 टाइम ही भोजन करे।
5. ब्रेकफास्ट में ठीक खाये और डिनर में थोड़ा लाइट क्युकी दिन में हम काम करते है तो दिन का भोजन जल्दी और अच्छे से पाचन हो जाता है रात में हम कोई काम नहीं करते तो उसको पाचन होने में टाइम लगता है।

अगर आपको इससे फायदा होता है तो आप इस लेख को आगे शेयर करना न भूले।

मोटापा कम से जुड़े सवाल जवाब FAQ

Q. 1. मोटापा क्या होता है ? (What is Obesity?)
Ans. जब व्यक्ति का शरीर सामान्य से अधिक हो जाये तो उसे मोटापा कहते है।

Q. 2. मोटापा कैसे होता है ? (How does Obesity happen?)
Ans. जब व्यक्ति कैलोरी भोजन के रूप में लेता है तो जब व्यक्ति का शरीर उतनी कैलोरी खर्च नहीं कर पता तो कैलोरी चर्बी के रूप में जमा होना शुरू हो जाती है उससे मोटापा होता है।

Q. 3. मोटे होने का क्या कारण है ? (What is the reason for being fat?)
Ans. जब शारीरिक गतिशीलता में कमी हो और जब अस्वस्थ खान पान जैसे ऑइली और लजीज खाना खाये तब ये मोटापा होता है।

Q. 4.मोटापे के कारण कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? (What diseases can be caused by obesity?)
Ans. इससे मधुमेह, गठिया, उच्च रक्तचाप, ब्रेन स्ट्रोक और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

Q. 5. मोटापे की किस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए? (In which case of obesity should one contact the doctor?)
Ans. अगर मोटापे के कारण आपकी एड़ियों या जोड़ों में दर्द होने लगे, या आप सामान्य दिनचर्या अच्छे से नहीं कर पा रहे हों तो डॉक्टर से मिल सकते हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, Please let me know.

Previous Post Next Post